पेड़ की टहनियों पर जमी बर्फ
- फोटो : एजेंसी
मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार न्यूनतम पारा कश्मीर संभाग के श्रीनगर एयरपोर्ट पर माइनस 4.2 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 3.4 डिग्री, कोकरनाग में माइनस 0.4 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 1.2 डिग्री, पांपोर में माइनस 4.5 डिग्री, अवंतिपोरा में माइनस 3.8 डिग्री, बडगाम में माइनस 3.7 डिग्री दर्ज किया गया।
बारामुला में माइनस 4.3 डिग्री, बांदीपोरा में माइनस 3.8 डिग्री, पुलवामा में माइनस 5.0 डिग्री, शोपियां में माइनस 5.4 डिग्री, कुलगाम में माइनस 1.9 डिग्री, गांदरबल में माइनस 2.4 डिग्री, सोनमर्ग में माइनस 3.8 डिग्री, राफियाबाद में माइनस -4.1 डिग्री, जोजिला पास में माइनस 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा। लोगों की दिनचर्या कड़ाके की ठंड के कारण प्रभावित हो रही है।
जम्मू संभाग में जम्मू में 9.8 डिग्री, बनिहाल में माइनस 0.5 डिग्री, बटोटे में 4.2 डिग्री, कटड़ा में 9.1 डिग्री, भद्रवाह में 0.4 डिग्री, कठुआ में 8.8 डिग्री, उधमपुर में 6.2 डिग्री, रामबन में 4.8 डिग्री, सांबा में 4.6 डिग्री, राजौरी में 2.4 डिग्री, किश्तवाड़ में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लद्दाख में लेह में माइनस 8.5 डिग्री, कारगिल में माइनस 8.8 डिग्री और नुबरा में माइनस 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू संभाग में भी ठंड बढ़ गई है।