बीकानेर से सांसद रहे बॉलिबुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन
- फोटो : अमर उजाला
दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र का निधन 89 साल की आयु में सोमवार को अपने घर पर हुआ। उनका कश्मीर के साथ लंबा नाता रहा है। यहां की खूबसूरत वादियों से खुद को दूर नहीं रख सके थे। उनकी दो फिल्म जलजला और फरिश्ते की शूटिंग कश्मीर में हुई थी।
धर्मेंद्र ने पहलगाम हमले पर दुख जताते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की थी। अपनी पोस्ट के कैप्शन में धर्मेंद्र ने लिखा, मुझे अमानवीयता से नफरत है। पहलगाम में हुई क्रूरता के लिए मेरा दिल रोता है। मैं पूरी दुनिया में शांति, प्रेम और मानवता के लिए प्रार्थना करता हूं।