फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

विश्व महिला दिवस: कश्मीर की कुरत उल ऐन ने युवतियों की शादी का उठाया बीड़ा, अब तक 300 से ज्यादा कश्मीरी युवतियों का बसाया घर

अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 08 Mar 2022 03:31 AM IST

सार

अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि शुरू में वह एजुकेशन, समुदाय पर आधारित पुनर्वास, अनाथ बच्चों के लिए काम कर रही थीं और श्रीनगर, बड़गाम जिले के कई हिस्सों में जाती थीं। उन्होंने जब यह पाया कि कई युवतियां गरीबी के चलते और कई अनाथ होने के कारण शादी नहीं कर पाई हैं। पहले तीन-चार लड़कियों की शादी करवाई, लेकिन बाद में सर्वे किया तो बड़ी संख्या में ऐसी युवतियां पाई गईं, जिनकी शादियां नहीं हो पा रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरत उल ऐन - फोटो : अमर उजाला


अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि शुरू में वह एजुकेशन, समुदाय पर आधारित पुनर्वास, अनाथ बच्चों के लिए काम कर रही थीं और श्रीनगर, बड़गाम जिले के कई हिस्सों में जाती थीं। उन्होंने जब यह पाया कि कई युवतियां गरीबी के चलते और कई अनाथ होने के कारण शादी नहीं कर पाई हैं। पहले तीन-चार लड़कियों की शादी करवाई, लेकिन बाद में सर्वे किया तो बड़ी संख्या में ऐसी युवतियां पाई गईं, जिनकी शादियां नहीं हो पा रही थीं। घाटी में ऐसा पहली बार हुआ जब लड़कियों की सामूहिक शादियां करवाई गई हो। लोगों ने भी इस प्रयास की सराहना की और यह सिलसिला आज भी जारी है। 


अभी तक चार बार सामूहिक विवाह के समारोह कराए गए हैं और करीब 300 से अधिक शादियां करवाई गई हैं। सबसे बड़ी दिक्कत कश्मीरी समाज में वाजवान की है, जिसमें कश्मीरी शादियों में सबसे ज्यादा खर्च होता है उसे भी हटा दिया गया। शादियों में केवल केहवा, बेकरी और बिरयानी रखी गई। उन्होंने पांचवां सामूहिक विवाह तलाकशुदा महिलाओं के साथ-साथ विधवाओं के लिए रखा है। कहा कि ऐसी महिलाओं का आज के समाज में गुजर बसर करना मुश्किल है, इसलिए अगला प्रयास इसका है।


विज्ञापन
विज्ञापन
Next