फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय और नवीनीकरण के लिए कर्मियों का क्रमिक अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी देवप्रयाग (बागी) के संविदा कर्मियों का 15 माह के मानदेय और सेवा विस्तार के लिए क्रमिक अनशन 18वें दिन भी जारी रहा। कर्मियों ने चेतावनी दी यदि 30 अक्तूबर तक मांगें पूरी नहीं की गईं तो क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में तब्दील किया जाएगा।
विज्ञापन

क्रमिक अनशन स्थल पर आयोजित सभा में संविदा कर्मियों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लंबे समय से मानदेय भुगतान का आश्वासन दे रहा है, लेकिन आज तक भुगतान नहीं किया गया है। मांगों के लिए 25 सितंबर से आमरण अनशन भी शुरू किया था लेकिन सीएमओ टिहरी डॉ. सुमन आर्य के आश्वासन पर आमरण अनशन समाप्त करवाया गया। इसके बाद भी न तो मानदेय का भुगतान किया और न ही सीएचसी में हाजिरी लगाने दी गई। क्रमिक अनशन पर सविंदा कर्मी सुनील मिश्रा, अनूप भट्ट, शशि मिश्रा, मोहनी रावत व नरेश कुमार बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें