फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather : चिल्ले कलां से पहले कश्मीर में कड़ाके की ठंड, श्रीनगर में माइनस 6 डिग्री पहुंचा पारा

Fri, 20 Dec 2024 12:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर

सार

श्रीनगर में माइनस छह डिग्री तक पारा गिरा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 21-22, 27-28 और 31 दिसंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी के आसार हैं। सोनमर्ग जैसे ऊपरी इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है। 
विज्ञापन
सोनमर्ग बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिल्ले कलां से पहले कश्मीर में रिकॉर्डतोड़ ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में माइनस छह डिग्री तक पारा गिरा है। काजीगुंज, कुपवाड़ा में 4-4 साल, श्रीनगर में तीन और बनिहाल-भद्रवाह में बुधवार की रात ने पिछले साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 21-22, 27-28 और 31 दिसंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी के आसार हैं। इस अवधि में पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या बढ़ेगा। हालांकि सर्द हवाओं से कोई राहत नहीं मिलेगी। पर्यटकों, यात्रियों व ट्रांसपोर्टरों को यातायात एडवाइजरी के मुताबिक सफर करने की सलाह दी गई है। सोनमर्ग जैसे ऊपरी इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है। 



कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड है। तापमान में गिरावट के चलते डल झील सहित कई जलाशयों के किनारे जम गए हैं। सुबह के समय कई जगहों पर सड़कों पर कोहरे की परत जम रही है, जिससे फिसलन का खतरा बढ़ा है।
विज्ञापन


वीरवार को यातायात पुलिस के जवान और स्थानीय लोग कई जगहों पर कोहरे की परत को हटाने के लिए उस पर नमक छिड़कते दिखे। श्रीनगर में बुधवार की रात का पारा सामान्य से 4.0 डिग्री गिरकर माइनस 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले 19 दिसंबर 2021 को भी यहां न्यूनतम तापमान माइनस 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा था। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री गिरकर माइनस 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि इससे पहले तीन दिसंबर 2020 को यह पारा माइनस 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।

कुपवाड़ा में भी न्यूनतम तापमान माइनस 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज गया, जो 18 दिसंबर, 2020 को माइनस 6.3 डिग्री सेल्सियस था। बनिहाल में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री गिरकर माइनस 1.9 डिग्री रहा। यहां पिछले साल 13 दिसंबर को न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

भद्रवाह में माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया, जो 19 दिसंबर, 2023 को माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस था। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा। यहां अधिकतम तापमान 20.5 व न्यूनतम 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल में अधिकतम तापमान 13.6, बटोत में 15.6, कटड़ा में 19.2 और भद्रवाह में 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


कहां-कितना न्यनूतम पारा

  • लेह माइनस 11.2
  • पहलगाम माइनस 6.8
  • कोकरनाग माइनस 5.3
  • गुलमर्ग माइनस 5.0
  • बटोत 2.5
  • कटड़ा 6.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें