दरख्शां अंद्राबी ने मौलाना अरशद मदनी के बयान पर कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है जहां मुसलमान सम्मान और बराबरी के साथ अपना किरदार निभा रहे हैं। यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों और वक्फ बोर्ड तक, मुसलमान महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, इसलिए भेदभाव का आरोप निराधार है।
जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन दरख्शां अंद्राबी ने मौलाना अरशद मदनी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और यहां मुसलमान पूरी स्वतंत्रता और सम्मान के साथ अपना किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन
अंद्राबी ने कहा, मैं जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन हूं और मैं मुसलमान हूं। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री भी मुसलमान हैं, हमारे मंत्री भी मुसलमान ही हैं। हम ऐसी रियासत में रहते हैं जहां हर कदम पर अपने लोग दिखते हैं।