गांदरबल के कंगन क्षेत्र में जिला प्रशासन ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की और कई ढांचे ध्वस्त किए। एसडीएम कंगन, सिंचाई विभाग और पुलिस की उपस्थिति में यह अभियान चलाया गया, जबकि दोषियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।
उपायुक्त गांदरबल के निर्देश पर मंगलवार को कंगन क्षेत्र के मारगुंड और सत्रिना में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कई अवैध ढांचों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। अवैध निर्माणों के खिलाफ यह अभियान एसडीएम कंगन के नेतृत्व में चलाया गया। उनके साथ सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यकारी अभियंता, तहसीलदार कंगन और एसएचओ कंगन मौजूद रहे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने सिंध नाला किनारे और जिले के अन्य स्थानों पर अवैध रूप से बनाई गई संरचनाओं के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोषियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा रही है।