मलेथा चौपडियों में क्रशर के विरोध में धरना प्रदर्शन करते युवा संघर्ष समिति के कार्यकर्ता
- फोटो : SHRINAGAR
तहसील कीर्तिनगर के जयालगढ़ गांव में स्टोन क्रशर की अनुमति निरस्त करने की मांग को लेकर ग्रामीण फिर धरने पर बैठ गए है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।
बृहस्पतिवार को धरने पर बैठे ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि 18 सितंबर को विधायक विनोद कंडारी के आश्वासन पर क्रशर के विरोध में जारी धरना स्थगित किया गया था। इस मौके पर विधायक ने युवा संघर्ष समिति को आश्वासन दिया था कि 15 दिनों के अंदर वह स्टोन क्रशर का निरस्तीकरण का शासनादेश संघर्ष समिति को सौंप देंगे, लेकिन 27 दिन बीत जाने पर भी इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं हो पाया है। युवा संघर्ष समिति ने चोपडिया में स्टोन क्रशर की अनुमति निरस्त न किए जाने पर आमरण अशन की चेतावनी दी है। इस मौके पर संघर्ष समिति के संरक्षक संदीप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महिपाल बुटोला, शकुंतला देवी, गुड्डी देवी, रामा देवी, पवन आदि मौजूद थे।