फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड पाठ्यक्रम : विवि ने सुधारी गलती, छात्रों को दिए संस्थानों के विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि ने बीएड में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र में विकल्प की सुविधा दे दी है। विवि की वेबसाइट में डेटा प्रोसेसिंग की गड़बड़ी की वजह से अभ्यर्थी संस्थानों के विकल्प नहंी भर पा रहे थे। इसके चलते अभ्यर्थियों को अलग-अलग संस्थानों के लिए एक से अधिक आवेदन पत्र भरने पड़ रहे थे। विवि के अनुसार, अभ्यर्थी किसी भी एक आवेदन पत्र को संशोधित कर संस्थानों का विकल्प भर सकते हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों सहित संबद्ध शिक्षण संस्थानों में बीएड में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं। कुछ संस्थानों में कम शुल्क और कुछ में सेल्फ फाइनेंस मोड में बीएड पाठ्यक्रम संचालित होता है। इसे देखते हुए हर बार विवि की ओर से तीन संस्थानों समेत एक विकल्प दिया जाता है, लेकिन विवि ने ऑनलाइन आवेदन पत्र में एक ही विकल्प दिया था। इससे छात्र परेशान थे। विकल्प न मिलने पर अभ्यर्थियों ने 2-2 आवेदन पत्र भर लिए। ताकि एक संस्थान में नंबर न आने पर दूसरे संस्थान में स्थान बनाया जा सके। अब विवि ने इसमें सुधार करते हुए आवेदन पत्र में विकल्प दे दिए हैं। व्यवसायिक प्रवेश परीक्षा प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. एसएस रावत ने बताया कि कुछ तकनीकी समस्या से ऑनलाइन आवेदन पत्र में विकल्प नहीं दिख रहे थे। इसको संशोधित कर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज सहित चार विकल्प दे दिए गए हैं। जिन छात्रों ने आवेदन पत्र भर लिए हैं। वह किसी भी एक आवेदन पत्र में संशोधित विकल्प भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें