फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख रुपये का विद्युत बिल हुआ एक हजार गुना कम

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को लाखों का बिल थमाने से गुस्साए लोगों ने ऊर्जा निगम दफ्तर पर तालाबंदी कर धरना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में निगम ने बताया कि करीब 10 लाख के विद्युत बिल को एक हजार कर दिया गया। जल्द ही उपभोक्ताओं को संशोधित बिल मिल जाएंगे। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और दफ्तर का ताला खोला।
विज्ञापन

विद्युत बिलों में गड़बड़ी की शिकायत लेकर मंगलवार को विकास खंड देवप्रयाग के भल्लेगांव, भडोली और बागवान सहित अन्य गांव के लोग विद्युत वितरण खंड श्रीनगर पहुंचे और ईई कार्यालय में धरना शुरू कर दिया। गांव के गणेश भट्ट ने बताया कि ऊर्जा निगम ने मीटर रीडिंग का जिम्मा हैदराबाद की एक कंपनी को सौंपा है। भडोली गांव निवासी नरेंद्र सिंह को मार्च से सितंबर तक बिल 9 लाख 94 हजार भेज दिया गया। इससे पूर्व फरवरी में उनका 9 हजार रुपये बिल आया था, जिसका उन्होंने किसी तरह से भुगतान कर दिया था।
ग्रामीणों ने बिल में संशोधन नहीं होने तक मंगलवार को ईई कार्यालय में तालाबंदी कर दी। बाद में निगम के एकाउंटेंट ने ग्रामीणों को बताया कि बिल में संशोधन कर दिया गया है। अब नरेंद्र को एक हजार पांच रुपये देने होंगे। इस पर ग्रामीण शांत हुए और ताला खोला। वहीं ईई वाईएस तोमर का कहना है कि गलत इंट्री की वजह से बिल में गड़बड़ी हुई है। इसमें संशोधन कर दिया गया है। अभी मैं अवकाश पर हूं। कार्यालय पहुंचकर संशोधित बिल को स्वीकृत कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में दरम्यान सिंह, चंद्र सिंह, रंगी लाल, बलवंत सिंह, देव सिंह, धर्म सिंह, सुरेंद्र सिंह, भगवान, पवन, अनूप व रणजीत सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें