फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के पुतले को बिजली के पोल पर लटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड कीर्तिनगर के चौपडियां में स्टोन क्रशर का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक का पुतला बिजली के पोल पर लटका दिया। आंदोलनकारियों ने विधायक पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

चौपडियां में स्वीकृत स्टोन क्रशर के निरस्तीकरण के लिए 39 दिन से आंदोलन चल रहा है। जबकि क्रमिक अनशन को 19 दिन हो गए हैं। शुक्रवार को आंदोलनकारियों ने क्षेत्रीय विधायक का पुतला बनाकर उसे बदरीनाथ हाईवे के किनारे बिजली के पोल पर लटका दिया। ग्रामीणों ने विधायक पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधायक के आश्वासन के बाद पूर्व में आंदोलन स्थगित किया था, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
शुक्रवार को आशा देवी, शांति देवी व राजेश्वरी देवी क्रमिक अनशन पर रहीं। जबकि युवा संघर्ष समिति के संरक्षक संदीप रावत, अध्यक्ष करन सिंह, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, अनुज, फूलदेवी, बलवीर, गुड्डी देवी, प्रदीप, स्वाति और बसंती देवी आदि धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें