नवयुग टनल-नाशरी के बीच एनएच-44 पर किसी भी एलएमवी/एचएमवी (चिकित्सा आपातकालीन वाहनों को छोड़कर) अन्य वाहनों को चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नवयुग टनल और नाशरी के बीच यातायात 21 अक्टूबर की रात 12 बजे से 22 को रात 12 बजे तक बंद रहेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर शनिवार रात से 24 घंटे के ट्रैफिक ड्राई डे घोषित किया गया है। नवयुग टनल-नाशरी के बीच एनएच-44 पर किसी भी एलएमवी/एचएमवी (चिकित्सा आपातकालीन वाहनों को छोड़कर) अन्य वाहनों को चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नवयुग टनल और नाशरी के बीच यातायात 21 अक्टूबर की रात 12 बजे से 22 को रात 12 बजे तक बंद रहेगा।
विज्ञापन
एसएसपी ट्रैफिक नेशनल हाईवे, लोक निर्माण (आरएंडबी) विभाग के संचार और जिला मजिस्ट्रेट रामबन की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। लोगों से यातायात सलाह का पालन करने का अनुरोध किया गया है।