फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: डल झील में शुरू हुई बोट एम्बुलेंस, लोगों को चिकित्सा सुविधाएं प्रदान कर रही डल परी

Fri, 20 Oct 2023 05:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

बोट एम्बुलेंस से डल झील में रहने वाले लोगों को चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रहे हैं। श्रीनगर की डल झील में रहने वाले लोगों को डल परी चिकित्सा सुविधा प्रदान करती है।
विज्ञापन
डल झील में बोट एम्बुलेंस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर की डल झील में रहने वाले लोगों को डल परी चिकित्सा सुविधा प्रदान करती है। बॉर्डरलेस वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा मरीजों को इलाज के साथ साथ मुफ्त दवाइयां मुहैया कराइ जा रही हैं। अब बोट एम्बुलेंस से डल झील में रहने वाले लोगों को चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रहे हैं। लोगों ने उनके इस प्रयास की सरहाना की है।

विज्ञापन


बॉर्डरलेस वर्ल्ड फाउंडेशन की जया अय्यर ने कहा, हम 25 वर्षों से यहां काम कर रहे हैं। 5 अनाथालय संभाल रहे हैं और एक नार्मल एम्बुलेंस की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। हम सप्ताह में 5 दिन ओपीडी सेवा दे रहे हैं। एम्बुलेंस में डॉक्टर, नर्स, लैब तकनीशियन, दवाएं की सुविधा है। जबकि बोट एम्बुलेंस को चलाने के लिए एक पायलट भी है।

एनओसी, पायलट लाइसेंस हासिल करने के बाद सीएमओ की अनुमति के बाद हमने प्रोजेक्ट की शुरुआत की और हम इलाज के साथ साथ ज़रूरतमंदों को दवाइयां भी प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रोजाना करीब 60 मरीज़ों को सुविधा प्रदान करते हैं। रात में भी किसी को जरूरत पड़ती है तो बोट एम्बुलेंस की सुविधा पहुंचाते हैं। रशीदा बानो ने कहा कि मेडिकल टीम उनके दरवाजे तक पहुंच रही है। इससे महिलाओं को काफी लाभ पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें