फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का हाल: कल धूप ने बढ़ाया दिन का पारा, श्रीनगर में 27.4 डिग्री रहा अधिकतम तापमान; आज कई जगह बारिश के आसार

Mon, 22 Jun 2026 01:19 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर

सार

आज कई जगहों पर हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
श्रीनगर में खिली धूप - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटी में रविवार को सुबह से धूप रही, जिससे दिन का पारा बढ़ गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है।

विज्ञापन


पहलगाम में अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.0 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 22-23 जून को मौसम आमतौर पर बादल वाला रहेगा। कई जगहों पर हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें