केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख जाएंगे और वे लेह में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन करेंगे। ये अवशेष पिपरहवा से लाए गए हैं और बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लेह में पहली बार सार्वजनिक प्रदर्शनी के रूप में प्रदर्शित किए जाएंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचेंगे। इस दौरान वे लेह में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन करेंगे और बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।
विज्ञापन
लद्दाख के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये पवित्र अवशेष उत्तर प्रदेश के पिपरहवा (प्राचीन कपिलवस्तु) से लाए गए हैं और इन्हें लेह के जिवे त्सल में 1 से 14 मई तक पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।