Ujala Cygnus Hospital Srinagar
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर में उजाला सिग्नस अस्पताल प्रबंधन की तरफ से वीरवार को वर्ल्ड हार्ट डे पर साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। इसमें करीब 50 से अधिक साइकिलिस्ट ने भाग लिया। यह साइक्लोथॉन नौगाम चौक में स्थित उजाला सिग्नस अस्पताल से पंथा चौक तक निकाली गई और वापस हॉस्पिटल में संपन्न हुई। इसमें हर आयु वर्ग के साइकिलिस्ट ने भाग लिया।
उजाला सिग्नस अस्पताल कश्मीर के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. परवेज सोफी ने बताया कि वर्ल्ड हार्ट डे पर गुरुवार को उजाला सिग्नस कश्मीर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ने वर्ल्ड हार्ट डे मनाया। इसका उद्देश्य लोगों को शिक्षित करना था। उन्हें बताना था कि तंबाकू के उपयोग, अपौष्टिक आहार और शारीरिक निष्क्रियता जैसे जोखिम वाले कारकों को नियंत्रित करके हृदय रोग और स्ट्रोक से बचा जा सकता है। इससे समय से पहले होने वाली 80 प्रतिशत मौतों को रोका जा सकता है।
डॉ. परवेज ने कहा कि आजकल के दौर में लोग अपने शरीर पर ध्यान देना भूल गए हैं और इसके चलते दिल की बीमारियां काफी बढ़ रही हैं। इसलिए वह लोगों से अपील करते हैं कि वह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देें और सुबह के समय व्यायाम करें।
वहीं इस सैक्लोथॉन में भाग लेने वाले साइकिलिस्ट ने कहा कि स्वस्थ मन के लिए स्वस्थ तन का होना बेहद जरूरी है। इसलिए हम सबको चाहिए कि सुबह के समय साइकिलिंग या फिर रनिंग करें। उनके अनुसार वह सिग्नस प्रबंधन के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने लोगों में जागरूकता लाने के लिए यह कदम उठाया। हम उम्मीद करते हैं कि आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।