फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामुला में आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम: कांडी जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

Mon, 20 Jul 2026 05:04 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला

सार

बारामुला के कांडी जंगल में सुरक्षाबलों के संयुक्त अभियान के दौरान दो आईईडी, दो पिस्तौल और 7.62 एमएम के 530 कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन
IED और गोला-बारूद बरामद - फोटो : सेना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के कांडी वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान के दौरान बड़ी आतंकवाद विरोधी सफलता हासिल की है। खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए तलाशी अभियान में जंगल के भीतर छिपाकर रखे गए हथियार, आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया सूचना के आधार पर चला अभियान
अधिकारियों के अनुसार, यह संयुक्त अभियान भारतीय सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स, बारामुला पुलिस, सीआरपीएफ की 53वीं बटालियन और एसएसबी ने मिलकर चलाया। सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली थी कि कांडी के जंगलों में आतंकियों ने हथियार और विस्फोटक छिपाकर रखे हैं।

क्या-क्या हुआ बरामद?
तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने जंगल से दो आईईडी, दो पिस्तौल और 7.62 एमएम के 530 जिंदा कारतूस बरामद किए। सभी हथियार और विस्फोटक सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

आतंकी साजिश नाकाम
सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि इस बरामदगी से आतंकियों की संभावित साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया है। उनका मानना है कि इन हथियारों और विस्फोटकों का इस्तेमाल किसी आतंकी वारदात में किया जा सकता था।

सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता रंग लाई
अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई सुरक्षाबलों के बीच बेहतर तालमेल, सतर्कता और लगातार चलाए जा रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों का परिणाम है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें