फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: एक के बाद एक बर्फीले तूफान, बांदीपोरा-गुरेज सड़क पर हिमस्खलन का कहर, यातायात पूरी तरह ठप

Mon, 23 Mar 2026 11:24 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

बांदीपोरा-गुरेज मार्ग पर दो बार लगातार हिमस्खलन होने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई और यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन
बांदीपोरा-गुरेज मार्ग पर हिमस्खलन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरेज मार्ग पर दो बार लगातार बर्फीले हिमस्खलन होने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। जिससे इलाके में जोखिम बढ़ गया है।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार एक बड़ा हिमस्खलन करीब 200 मीटर लंबा और 10 फीट ऊंचा था, जो बांदीपोरा- गुरेज सड़क के  पास आया। वहीं दूसरा हिमस्खलन कोरकबल गांव के पास हुआ जिससे सड़क पूरी तरह बंद हो गई।

इन घटनाओं के चलते गुरेज सेक्टर की कनेक्टिविटी प्रभावित हुई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। उस समय सड़क पर यातायात न होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद BRO ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 56 आरसीसी टीमों को मौके पर तैनात किया। बर्फ हटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है ताकि जल्द से जल्द सड़क को दोबारा खोला जा सके।

प्रशासन ने लोगों को फिलहाल इस मार्ग पर यात्रा से बचने की सलाह दी है। यात्रियों से कहा गया है कि वे सफर से पहले जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर ताजा स्थिति की जानकारी जरूर लें। फिलहाल सड़क बहाली का कार्य जारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें