फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक खाई में गिरा, जवान सहित चालक घायल

Sun, 19 Mar 2017 09:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर छेलीखाल-सौड़पानी के बीच सामान से लदा ट्रक लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक लखनऊ से जोशीमठ आर्मी कैंटीन का सामान लेकर जा रहा था। इस दुर्घटना में ट्रक चालक और सेना का जवान घायल हो गए।
विज्ञापन


रविवार सुबह लगभग सवा चार बजे बछेलीखाल-सौड़पानी के बीच ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को 108 वाहन से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

हादसे में वाहन चालक शैलेश सिंह निवासी मातली उत्तरकाशी और प्रतिमान सिंह निवासी 6वीं कुमाऊं रेजीमेंट घायल हुए हैं। थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि सेना के अधिकारियों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें