फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के छात्र बने उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

Sat, 18 Mar 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर।
विज्ञापन
Trivendra Singh
विज्ञापन
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय ने देश के राजनीतिक फलक पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का नाम तय होने पर गढ़वाल विवि के खाते में उपलब्धि जुड़ गई है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और उप्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे योगी आदित्यनाथ गढ़वाल विवि के छात्र रह चुके हैं। त्रिवेंद्र रावत ने गढ़वाल विवि से पत्रकारिता में परास्नातक और योगी आदित्यनाथ ने गढ़वाल विवि से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।

उत्तराखंड को कई राजनेता देना वाला गढ़वाल विवि अब उत्तर प्रदेश के लिए भी महत्वपूर्ण हो गया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा विधानमंडल के नेता चुने गए गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ का गढ़वाल विवि से गहरा संबंध है।
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने गढ़वाल विवि से स्नातक की उपाधि प्राप्त ही है, वहीं उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत भी गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र रह चुके हैं। रावत ने गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर से पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री प्राप्त की है, वहीं बिड़ला परिसर की छात्र राजनीति में सक्रिय रहे डा. हरक सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, डा. धन सिंह रावत, बिड़ला परिसर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद कंडारी भी वर्तमान मे विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें