गुलमर्ग में बर्फबारी के बीच वाहनों में घूमकर माैसम का आनंद लेते हुए पर्यटक।
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटक इससे प्रफुल्लित नजर आए। गुलमर्ग व सोनमर्ग में बर्फ के बीच अठखेलियों के अलावा श्रीनगर की सर्दी भी पर्यटकों को लुभा रही है। गुलमर्ग में देर रात से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी। घाटी में मौजूद पर्यटक बर्फ की खबर के बाद यहां खिंचे चले आए। सुबह से गंडोला फेज-1 पर काफी भीड़ देखने को मिली। गंडोला की सवारी के लिए लगी लाइन ही पर्यटकों की उत्कंठा को जाहिर कर रही थी।
कश्मीर में बर्फबारी देखने के लिए सैलानी पहुंच रहे हैं गुलमर्ग
- फोटो : अमर उजाला
गंडोला फेज-1 पर दिल्ली से आई महिमा गुप्ता ने बताया कि दो दिन पहले परिवार के साथ श्रीनगर पहुंची थीं। रविवार को बर्फबारी की खबर के बाद फाैरन यहां आने का प्लान बनाया और कैब लेकर यहां आ गए। कश्मीर की सर्दी का लुत्फ लेने आए थे, बर्फबारी ने तो मजा दोगुना कर दिया। कोलकाता के पर्यटक रविंदर ने बताया कि उम्मीद थी बर्फबारी की और यह पूरी हुई।
कश्मीर में बर्फबारी देखने के लिए सैलानी पहुंच रहे हैं गुलमर्ग
- फोटो : अमर उजाला
काफी अच्छा लग रहा हैं। यहां परिवार के साथ आए हैं। बच्चों की बर्फ से खेलने की ख्वाहिश पूरी हो गई। रविवार सुबह रिमझिम बारिश के बीच श्रीनगर की डल झील में शिकारे की सैर करने पहुंचे गाजियाबाद के सुशील कुमार ने बताया कि विगत शनिवार को ही यहां पहुंचे हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी की खबर के बाद अब सोमवार को गुलमर्ग का कार्यक्रम बनाएंगे।