फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Report: घाटी में इस सप्ताह फिर हो सकती है बर्फबारी, जम्मू संभाग में सूखी ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन

Thu, 11 Dec 2025 12:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

घाटी में जोजिला पास में रविवार रात को हुई बर्फबारी के बाद गिरे पारे में बुधवार को थोड़ा सुधार हुआ। एक दिन में ही 2 से 3 डिग्री का फर्क आया है। घाटी में सबसे कम तापमान बारामुला में माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार ऊपरी इलाकों में इस सप्ताह बर्फबारी हो सकती है। तापमान में फिर से कमी आएगी। वहीं सामान्य से 86 फीसदी तक कम बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। वहीं जम्मू संभाग में सूखी ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी है। जम्मू, उधमपुर समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे, धूप में नरमी रही। अधिकतम तापमान 23.1 और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन


बुधवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य ये 1.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.3 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है।

पहलगाम में अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम था। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन


मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बुधवार को कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान श्रीनगर एयरपोर्ट पर माइनस 3.6 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 4.2 डिग्री, कोकेरनाग में 1.8 डिग्री, पांपोर में माइनस 2.5 डिग्री, अवंतिपोरा में माइनस 1.8 डिग्री, बडगाम में माइनस 3.0 डिग्री, अनंतनाग में माइनस 2.6 डिग्री, बांदीपोरा में माइनस 2.6 डिग्री, पुलवामा में माइनस 3.7 डिग्री, शोपियां में माइनस 4.3 डिग्री, कुलगाम में माइनस 0.6 डिग्री, गांदरबल में माइनस 0.9 डिग्री, सोनमर्ग में माइनस 1.6, जेथान राफियाबाद में माइनस 4.8 डिग्री, जोजिला पास में माइनस 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान जम्मू में 8.4 डिग्री, जम्मू एयरपोर्ट पर 8.7 डिग्री, बनिहाल में 5.4 डिग्री, बटोत में 6.5 डिग्री, कटड़ा में 9.5 डिग्री, भद्रवाह में 0.8 डिग्री, कठुआ में 7.4 डिग्री, उधमपुर में 4.8 डिग्री, रामबन में 5.6 डिग्री, सांबा में 3.3 डिग्री, राजौरी में 2.0 डिग्री, किश्तवाड़ में 6.0 डिग्री, रियासी में 6.4 डिग्री, डोडा में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लद्दाख संभाग में न्यूनतम तापमान लेह में माइनस 5.5 डिग्री, कारगिल में माइनस 5.1 डिग्री और नुबरा वैली में माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें