फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: आसिफ खेलेंगे सलमान की टीम में, अजय देवगन की टीम में माजिद

Thu, 11 Dec 2025 12:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
विज्ञापन
क्रिकेट ​खिलाड़ी आसिफ। संवाद
विज्ञापन
- काजीगुंड के दो क्रिकेटरों का आईएसपीएल में चयन, नौ जनवरी से होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

श्रीनगर। कश्मीर के दो उभरते खिलाड़ी 9 जनवरी से शुरू होने वाले इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के लिए चुने गए हैं। दोनों को तीन-तीन लाख रुपये में दिल्ली और गुजरात की टीमों के लिए खरीदा गया है। आसिफ को सलमान खान के स्वामित्व वाली दिल्ली और माजिद को अजय देवगन की अहमदाबाद की टीम के लिए चुना गया है।
दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड इलाके के दो उभरते क्रिकेटरों की मुंबई में आयोजित इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग की बिडिंग सेरेमनी में तीन-तीन लाख की बोली लगी। नुस्सू बदरगुंड निवासी के मोहम्मद अयूब मुगल के ऑलराउंडर बेटे आसिफ मुगल दिल्ली सुपरस्ट्राइकर्स ने तीन लाख रुपये में खरीदा है। वह स्थानीय स्तर पर अपनी निरंतरता और शानदार खेल के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन


बुधवार को आसिफ ने बताया हर उपलब्धि की कुंजी कड़ी मेहनत है, मैं दो बार अनसोल्ड रहा, लेकिन मैंने कभी काम करना बंद नहीं किया। उतार-चढ़ाव जीवन का हिस्सा हैं। खाली बैठने से कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। सरकार को उभरते खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहिए ताकि वे बड़े प्लेटफॉर्म पर अपनी काबिलियत दिखा सकें।

पंजथ निवासी मोहम्मद यूसुफ शेख के ऑलराउंडर बेटे माजिद यूसुफ शेख को अहमदाबाद लायंस ने तीन लाख में चुना है। उनके चयन को सालों की कड़ी मेहनत, समर्पण और खेल के प्रति अटूट जुनून का इनाम माना जा रहा है।

माजिद ने कहा कि मुझे हमेशा विश्वास था कि कड़ी मेहनत रंग लाती है। इस साल चुना जाना मेरे लिए बहुत बड़ा पल है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा। मेरा सपना है कि एक दिन भारतीय जर्सी पहनूं।

डीडीसी सदस्य वेस्सू काजीगुंड बिलाल अहमद देवा ने इस मौके पर कहा, यह न केवल इस क्षेत्र के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए खुशी का पल है क्योंकि इस इलाके के दो क्रिकेटरों का आईएसपीएल के लिए चयन हुआ है। मैं उन्हें और उनके माता-पिता को मंच और समर्थन देने के लिए बधाई देता हूं। पिछले 5-8 सालों से काजीगुंड इलाके के हर गांव में खेल के मैदान बनाए गए हैं लेकिन वे सही हालत में नहीं हैं। मैं सरकार से इस पर ध्यान देने का आग्रह करता हूं ताकि हमारे युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकने के लिए सही सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन

इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के लिए लंबी चयन प्रक्रिया के बाद यह खिलाड़ी बोली के लिए चुने गए थे। इस लीग में आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। सभी टीमों के मालिक बॉलीवुड स्टार हैं। सलमान खान की टीम नई दिल्ली, अजय देवगन की टीम अहमदाबाद, अमिताभ बच्चन की टीम माझी मुंबई, अक्षय कुमार की टीम श्रीनगर के वीर, दक्षिण भारतीय अभिनेता सूर्या की टीम चेन्नई सिंघम्स, रितिक रोशन की टीम बेंगलुरु स्ट्राइकर्स, सैफ अली खान और करीना कपूर की टीम टाइगर्स ऑफ कोलकाता और राम चरण की टीम फाल्कन राइजर्स हैदराबाद है।

क्रिकेट खिलाड़ी आसिफ। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें