मोबाइल फोन की हिस्ट्री में सीआरपीएफ की तैनाती व अनुच्छेद 370 से संबंधित सर्च दिखी: अधिकारियों ने बताया कि हू की फोन हिस्ट्री में सीआरपीएफ की तैनाती और अनुच्छेद 370 से संबंधित सर्च दिखे हैं। हू के पासपोर्ट से पता चलता है कि वह अमेरिका, न्यूजीलैंड, ब्राजील, फिजी और हांगकांग सहित कई देशों का दौरा कर चुका है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने सोमवार को कई जगहों पर बिना लाइसेंस वाले बेड एंड ब्रेकफास्ट आउटलेट, गेस्ट हाउस और होटलों पर जांच की। इस दौरान पाया कि कुछेक विदेशी मेहमानों की रिपोर्टिंग के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे।
विदेशियों को ठहराने की पुलिस को सूचना न देना सुरक्षा के लिए खतरा
जिले में कई होटल, लाॅज, होम स्टे व हाउसबोट मालिक कानूनी रूप से अनिवार्य कागजी प्रक्रिया को ताक पर रख रहे हैं। इससे देश की सुरक्षा को भी खतरा है। चीनी नागरिक का मामला सामने आने के बाद पुलिस टीमों ने अभियान चलाया तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
अधिकारियों के अनुसार लाल बाजार इलाके में नवाबबाग बागवानपुरा में आईएमवाई होम स्टे है। इसके मालिक मोहम्मद असलम बकटू हैं। यहां जांच के दौरान इस्राइल के नागरिक स्ट्रोबिंस्की लियोर और अन्य लोग मिले। मैनेजमेंट ने जानबूझकर विदेशी मेहमान के ठहरने की बात छिपाई और अनिवार्य ऑनलाइन फॉर्म-सी रिपोर्टिंग जमा करने में विफल रहा। पुलिस थाना लाल बाजार में इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
नेहरू पार्क की राममुंशी बाग में फारूक अहमद के हाउस बोट फ्लोटिंग कैसल में ताइवान की महिला ली या हुई ठहरी थीं। फारूक अहमद कुट्रू निवासी घाट नंबर 9 डल झील की बेस्ट व्यू हाउस बोट में रूस के मैस्ट्रिक सर्गेल ठहरे हुए थे। जीएच हसन करनाई निवासी अबी करपोरा डल झील हाउस बोट क्रिस्टल पैलेस में रोमानिया के नौम सिल्वियू ठहरे थे।
मो. अल्ताफ गुन्ना निवासी अबी्र्रकरपोरा डल झील की हाउस बोट लेक पैलेस में स्पेन के एडुआर्डो टेजेरिना गोंजाली ठहरे थे। इन चारों ने अनिवार्य रिपोर्टिंग नियमों का उल्लंघन किया। पुलिस थाना आरएम बाग में इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
राजबाग में ब्लॉसम, होटल ग्रैंड एमएस व गोल्डन फॉरेस्ट होटल ने फॉरेनर्स रजिस्ट्रेशन ऑफिस में फॉर्म-सी भरे बिना विदेशियों को चेकइन करने दिया। राजबाग थाने में इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं खानयार इलाके में खयाम में स्थित होटल खैबर को भी फॉर्म-सी रिपोर्टिंग का उल्लंघन करते हुए पाया गया।
थाना खानयार में एफआईआर दर्ज की गई। निशात में मो. अशरफ जरगर निवासी वकील कॉलोनी ब्रेन को भी होम स्टे चलाते हुए फॉर्म सी की अनिवार्य रिपोर्टिंग का पालन न करते हुए पाया गया। पुलिस थाना निशात में एफआईआर दर्ज की गई।