कंगन के युवक का शव लाने की मांग
दिल्ली विस्फोट में मारे गए लोगों में कंगन के बाबानगरी वंगथ का बिलाल अहमद संगू (32) भी शामिल है। वह छह वर्षों से दिल्ली में ठेला चलाता था। भाई रफाकत ने बताया कि शनिवार को बिलाल की तस्वीर वायरल हुई तो हमने तुरंत पहचान लिया और कंगन पुलिस को सूचित किया। रफाकत ने प्रशासन से बिलाल के शरीर को अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली से लाने में मदद करने का अनुरोध किया है।
अभी नहीं हुआ पोस्टमार्टम
बिलाल अहमद संगू का रविवार को भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका। बिलाल के परिजनों ने एसएसपी के जरिए दिल्ली पुलिस से संपर्क कर रविवार को दिल्ली पहुंचने की बात की थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि परिवार दिल्ली नहीं आया। इस वजह से बिलाल के शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ।