श्रीनगर एयरपोर्ट ने ट्वीट कर बताया कि भारतीय वायु सेना ने कमर्शियल फ्लाइट के लिए जारी नोटम हटा दिया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बिआराओ के साथ मिलकर एप्रोन और टैक्सीवे को सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन
ट्वीट में कहा गया है कि हवाई अड्डे पर संयुक्त निरीक्षण जारी है और सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद उड़ान संचालन जल्द शुरू होने की उम्मीद है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी उड़ानों की ताजा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क में रहें