फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडगाम मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों में एक पाकिस्तानी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दावा किया कि इस साल अब तक करीब 8 आतंकियों ने लाइव मुठभेड़ के दौरान आत्मसमर्पण किया है। बडगाम जिले के मोछुवा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ को लेकर आईजीपी विजय कुमार ने कहा कि मंगलवार को श्रीनगर पुलिस को जानकारी मिली थी जिसके आधार पर इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त ऑपरेशन चलाया। मुठभेड़ में ढेर आतंकियों में एक जैश का पाकिस्तानी आतंकी वलीद भाई उर्फ खालिद जबकि दूसरे की पहचान पुलवामा के जावेद के तौर पर हुई है। आईजीपी ने कहा कि खालिद का हाइवे पर हुए हमलों में शमूलियत से इनकार नहीं किया जा सकता। इसकी जांच जारी है।
विज्ञापन

आईजीपी ने कहा कि आठ में से पांच आतंकियों ने अक्तूबर में आत्मसमर्पण किया है। कश्मीर रेंज के आईजीपी विजय कुमार ने कहा कि यह एक अच्छा संकेत है। आईजीपी ने एक बार फिर अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को समझाएं ताकि जो नए आतंकी हैं वो वापिस मुख्यधारा में शामिल हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें