फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: जमीन खोदकर बनाए गए आतंकियों के छिपे ठिकानों को सुरक्षाबलों ने किया ध्वस्त, पाकिस्तान समर्थित हथियार बरामद

Wed, 01 Oct 2025 12:40 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग /कुलगाम

सार

अनंतनाग के हारनाग-वतकश जंगल और कुलगाम के लाईसू गुडर इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छिपे ठिकानों को ध्वस्त किया है। तलाशी अभियान में हथियार और आतंकवाद से जुड़े उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन
सुरक्षाबल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनंतनाग जिले के हारनाग-वतकश के जंगल में आतंकियों जमीन खोदकर एक ठिकाना बना रखा था। इसे लकड़ी और घास से छिपा रखा था। सुरक्षाबलों ने मंगलवार को इसे नष्ट कर दिया। ठिकाने से बैग, कपड़े, खुदाई के औजार और एक गैस सिलिंडर मिला है। एक वायर कटर भी बरामद हुआ है जिसे पाकिस्तानी आतंकवादी घुसपैठ के दौरान साथ रखते हैं। कुछ हथियार भी बरामद हुए, जिनका विवरण देर रात तक सार्वजनिक नहीं किया गया था। कुलगाम में भी आतंकी ठिकाना मिला है।

विज्ञापन


खुफिया सूचनाओं के आधार पर सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जंगल में तलाशी अभियान चलाया। हारनाग-वतकश का जंगल काफी घना और ऊबड़-खाबड़ ढलान वाला है। सूत्रों ने बताया कि बारीकी से निरीक्षण करने पर पता चला कि आतंकी ठिकाना जमीन में गहराई तक खोदा गया था और लकड़ी के लट्ठों, मिट्टी की परतों और घास से छिपाया गया था।

कुलगाम में भी पुराना आतंकी ठिकाना मिला
एक अन्य अभियान में सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के लाईसू गुडर के जंगल में आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया है। सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 18 बटालियन और कुलगाम पुलिस ने इसे संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान खोजा है। इस चट्टानों से छिपाया गया था। मौके से हथियार या गोला-बारूद बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें