फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी:आतंकी ठिकाना ध्वस्त, 5 AK राइफलें, भारी हथियारों का जखीरा बरामद

Tue, 07 Jul 2026 12:06 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क कुपवाड़ा

सार


कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सेना और सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान चलाकर आतंकियों के एक गुप्त ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। ऑपरेशन के दौरान पांच AK राइफलें, मैगजीन, हैंड ग्रेनेड और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सेना और सुरक्षाबलों के एक संयुक्त अभियान के दौरान नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे केरन सेक्टर में आतंकियों के एक गुप्त ठिकाने को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है।इस विशेष कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में घातक हथियार और युद्ध जैसे अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों को केरन सेक्टर में आतंकियों की हलचल और उनके एक ठिकाने को लेकर सटीक खुफिया इनपुट मिले थे। इस पुख्ता जानकारी के आधार पर सेना और स्थानीय सुरक्षाबलों ने तत्काल पूरे इलाके की घेराबंदी की और एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने ठिकाने से पांच एके-सीरीज राइफलें, नौ मैगजीन, एक हैंड ग्रेनेड और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस सहित सैन्य सामग्री बरामद की है। अधिकारियों का मानना है कि इतनी बड़ी तादाद में हथियारों की बरामदगी से आतंकियों के किसी बड़े और नापाक मंसूबे को समय रहते नाकाम कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद से पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है। फिलहाल मामले में विस्तृत विवरण का इंतजार है और सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें