फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलगाम में आतंकी हमला: पूर्व सैनिक के पेट में लगी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत; पत्नी और बेटी भी घायल

Mon, 03 Feb 2025 02:34 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कुलगाम जिले के बेहीबाग में आतंकी हमले में पूर्व सैनिक मंजूर अहमद वागे शहीद, पत्नी और बेटी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
पूर्व जवान, उनकी पत्नी और बेटी घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सोमवार को आतंकियों ने गोलियां मारकर पूर्व सैनिक की हत्या कर दी। हमले में उनकी पत्नी और बेटी गोली लगने से घायल हो गईं। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है।
विज्ञापन


सेना के अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने बेहीबाग में घर में घुसकर गोलियां बरसाईं। इससे पूर्व सैनिक मंजूर अहमद वागे (39), उनकी पत्नी आइना (32) और बेटी साइना (13) घायल हो गईं। आतंकियों ने पूर्व सैनिक पर नजदीक से गोलियां चलाईं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज अनंतनाग में ले जाया गया।

जहां पर मंजूर अहमद ने दम तोड़ दिया। घायल पत्नी और बेटी का इलाज चल रहा है। मंजूर अहमद एक वर्ष पहले सेना से सेवानिवृत्त हुए थे।अधिकारियों ने बताया कि हमले की सूचना मिलते ही सुरक्षाबल इलाके में पहुंच गए। पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन

आतंकियों का यह कायरतापूर्ण कृत्य : चिनार कोर
भारतीय सेना की चिनार कोर ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, निहत्थे नागरिकों पर आतंकियों का यह कायरतापूर्ण कृत्य है। निर्दोष महिला और बच्चे को भी नहीं बख्शा गया। एक संयुक्त घेरा बनाकर बेहीबाग में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। 

परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनापूर्व सैनिक मंजूर अहमद वागे साहब की दुखद हत्या से गहरा दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायल पत्नी और बेटी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए कामना करता हूं। ऐसी जघन्य हिंसा के लिए हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें