फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडगाम में लश्कर के दो समर्थक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के दो समर्थकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों पाकिस्तान में बैठे आतंकी आकाओं के संपर्क में थे। दोनों की शिनाख्त हैदरपोरा के आकिब अहमद वानी और नदिरगुंड हुमहामा के आदिल के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सेना की 53 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), 43 बटालियन सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों मददगार सक्रिय आतंकियों को हैदरपोरा और हुमहामा के इलाके में मदद मुहैया करवाते थे। आतंकियों को रहने, खाने-पीने के साथ हरसंभव मदद करते थे। सोशल मीडिया के जरिये दोनों पाकिस्तान में बैठे आतंकी आकाओं के संपर्क में थे। अधिकारी के मुताबिक पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें