फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में देर रात मुठभेड़ शुरू, दो आतंकी घिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में बुधवार की देर रात मुठभेड़ शुरू हुई। दो आतंकियों के घिरे होने की सूचना है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि पुलवामा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। एसओपी के अनुसार पहले उन्हें आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया। कई अवसर दिए गए। इसके बाद भी आतंकियों ने समर्पण करने के बजाय फायरिंग जारी रखी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों ओर से देर रात तक फायरिंग जारी रही। हालांकि, किसी आतंकी के मारे जाने की फिलहाल सूचना नहीं है। सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग न निकलें। सभी प्रवेश व निकास द्वार को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें