सुरक्षाबलों ने नष्ट किया आतंकी ठिकाना
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान के दौरान शुक्रवार को एक आतंकी ठिकाने को खोज कर उसे नष्ट कर दिया। इस ठिकाने से दो यूबीजीएल ग्रेनेड, एक चीन निर्मित ग्रेनेड, दवाएं एवं कंबल बरामद किया है। यह ठिकाना जमीन के अंदर बनाया गया था। पुलिस ने चंदोसा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि बारामुला के नारीबल और शिरपोरा इलाके में सुरक्षाबल तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक स्थान पर उन्हें जमीन असामान्य नजर आई। सीआरपीएफ की 53वीं और 176वीं बटालिय के साथ बारामुला पुलिस की टीम ने उसे खोदना शुरू किया तो जमीन के नीचे आतंकी ठिकाना उन्हें नजर आया। तलाशी लेने पर ठिकाने से ग्रेनेड, दवाओं के साथ कंबल भी मिला।