फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tarsar Lake Rescue Update: गांदरबल के शकील अहमद का शव मिला, ट्रैकर को बचाने की कोशशि में गई जान

Thu, 23 Jun 2022 04:46 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग

सार

गांदरबल के तरसर झील में लापता हुए दो लोगों के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान में एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरी जिंदगी की तलाश के लिए अभियान जारी है।
विज्ञापन
Tarsar Lake Rescue Update - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में मानसून से पहले हुई बारिश और बर्फबारी ने कई इलाकों में कहर बरपाया है। गांदरबल के तरसर झील में लापता हुए दो लोगों के लिए चलाए गए रेस्क्यू अभियान में एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरी जिंदगी की तलाश के लिए अभियान जारी है।

विज्ञापन


बुधवार को अपर लिद्दर इलाके में 13 का दल बर्फबारी में फंस गया था। आपदा प्रबंधन टीमों ने 11 को बचा लिया था, लेकिन दो लोग लापता हो गए थे। इनमें उत्तराखंड निवासी डॉ. महेश और गगनगीर, गांदरबल के शकील अहमद शामिल थे। बतौर गाइड शकील ट्रैकरों के साथ गए थे। दोनों की तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को शकील अहमद का शव बरामद कर लिया गया है।

ट्रैकर को बचाते-बचाते गंवाई जान

वहीं, अन्य पर्यटक गाइड का कहना है कि शकील अहमद ट्रैकर दल के साथ बतौर गाइड रवाना हुए थे। दल में 10 पर्यटक और तीन पर्यटक गाइड सहित 13 लोग शामिल थे। मौसम के बिगड़ने के दौरान सभी हमवास पुल को पार कर रहे थे। संतुलन खोने से एक पर्यटक डॉ. महेश पानी में जा गिरे, जिन्हें बचाने के लिए शकील पानी में उतरे। शकील ने पर्यटक को बचाने का पूरा प्रयास किया। लेकिन, पानी का बहाब तेज था। ऐसे में दोनों पानी में लापता हो गए। अन्य 11 लोगों को प्रशासन की मदद से बाद सुरक्षित स्थान पर पहुंचा। शकील के निधन पर उनके साथियों ने गहरा शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें