गढ़वाल विवि के पर्यटन विभाग की ओर से शासन को भेजी गई विवेकानंद पर्यटन परिपथ पर आधारित सर्वेक्षण रिपोर्ट नियोजन में शामिल की गई है। शासन ने पर्यटन के विकास के संबंध में भविष्य में भी गढ़वाल विवि के पर्यटन विभाग से सहयोग किए जाने की आवश्यकता बताई है।
पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल को पत्र भेजकर विभाग के इस सर्वे और संस्तुतियों को पर्यटन के लिए उपयोगी बताया है। सचिव ने उत्तराखंड में विवेकानंद पर्यटन परिपथ के सर्वेक्षण और सुझाव को पर्यटन विभाग के लिए महत्वपूर्ण बताया। जावलकर ने गढ़वाल विवि के पर्यटन विभाग के डा. सर्वेश उनियाल की ओर से भेजी गई सर्वेक्षण रिपोर्ट और पुस्तिका की सराहना की। सचिव ने कहा कि सामुदायिक सहभागिता के साथ राज्य के नियोजन में विश्वविद्यालयों की भूमिका एक अभिनव प्रयास है।