राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीमों ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि जम्मू के सुंजवां हुई मुठभेड़ के सिलसिले में यह छापेमारी की जा रही है। अप्रैल में सुंजवां में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए थे और एक जवान शहीद हो गया था।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि एनआईए के अधिकारी पुलिस और अर्धसैनिक सीआरपीएफ जवानों की मदद से अनंतनाग जिले और पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में छापेमारी कर रहे हैं। फिलहाल, छापेमारी के दौरान गिरफ्तारी या जब्ती के संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।