फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय भुगतान और नवीनीकरण की मांग के लिए फिर क्रमिक अनशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी देवप्रयाग के उपनल कर्मियों ने 15 माह के मानदेय भुगतान और सेवा नवीनीकरण के लिए फिर से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। कर्मियों ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में तब्दील करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएचसी परिसर के बाहर क्रमिक अनशन पर बैठे कर्मियों ने कहा कि मांगों के लिए वह इससे पूर्व भी आमरण अनशन कर चुके है। कहा कि 15 माह के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया और न सेवा का नवीनीकरण हुआ। इससे कर्मी आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न से जूझ रहे है। कर्मियों ने कहा कि वर्ष 2011 से निरंतर सेवा देने के बाद भी उनके साथ अन्याय हुआ है। उन्हें सीएचसी में ड्यूटी पर नहीं लिया जा रहा है। उपस्थिति दर्ज करने पर भी रोक लगाई गई है। बताया कि जब इस संबंध में सीएमओ से गुहार लगाई गई तो उन्होंने भी इंतजार करने की बात की है। इसलिए अब दोबारा अनशन शुरू किया गया है। इस मौके पर पहले दिन सुनील मिश्रा, अनूप भट्ट, शशि मिश्रा, मोहनी रावत व नरेश कुमार क्रमिक अनशन पर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें