पुलवामा। आतंक की राह छोड़ने वाले शख्स पर वीरवार शाम को आतंकियों ने गोलियां दागीं। गंभीर रूप से घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे श्रीनगर रेफर कर दिया।
तनवीर सोफी एक साल पहले आतंकी संगठन में था। इसके बाद उसने आत्मसमर्पण कर दिया था। वर्तमान में वह अपनी दुकान चला रहा है। वीरवार शाम को तनवीर दुकान बंद कर रहा था, इसी दौरान आतंकियों ने उस पर फायरिंग कर दीं। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।