विकास खंड कीर्तिनगर के चौपड़िया में स्वीकृत स्टोन क्रशर प्लांट के निरस्तीकरण की मांग के लिए जारी क्रमिक अनशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन राजेश्वरी देवी, फूल देई व गणेश भट्ट क्रमिक अनशन पर बैठे रहे।
मंगलवार को जारी क्रमिक अनशनकारी गणेश भट्ट ने कहा कि ग्रामीणों के आंदोलन को 22 दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन अभी तक शासन ने प्लांट निरस्तीकरण का शासनादेश जारी नहीं किया है। क्रमिक अनशन में बैठी महिलाओं ने कहा कि यदि जल्दी क्रशर निरस्त नहीं हुआ, तो क्रमिक अनशन भूख हड़ताल में तब्दील किया जाएगा। इस मौके पर बलवीर सिंह, विजया देवी, रूकमणी, उर्मिला, आरती, बबीता, रोशनी, सरोजनी, रामा देवी, विजेश्वरी व अमरा देवी आदि धरने पर बैठी रही।