फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में बंद पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध, मोबाइल इंटरनेट तथा रेल सेवा रही स्थगित

Wed, 24 Apr 2019 05:36 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर। 
विज्ञापन
घाटी में तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घाटी में अलगाववादियों के बंद पर मंगलवार को सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। मोबाइल इंटरनेट सेवा तथा रेल सेवा स्थगित रही। अलगाववादियों ने एनआईए की ओर से की गई सख्ती तथा जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक की एनआईए कस्टडी में भूख हड़ताल किए जाने से बिगड़ी हालत के विरोध में बंद का आह्वान किया था।

विज्ञापन

बंद के चलते दुकानें, कारोबारी प्रतिष्ठान, स्कूल, कालेज तथा अन्य शिक्षण संस्थान बंद रहे। सड़कों से सार्वजनिक वाहन भी नदारद रहे। कुछ इलाकों में प्राइवेट गाड़ियां सड़कों पर चलती दिखीं। 

बंद को देखते हुए श्रीनगर के डाउनटाउन तथा अन्य संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती रही। कई इलाकों में कंटीले तार भी सड़क पर लगाए गए थे। हालांकि, बंद के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा की घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें