अनंतनाग में सेहरान अशफ को सम्मानित करते एसएसपी। स्रोत पुलिस
- फोटो : Archive
अनंतनाग। एसएसपी अमोद अशोक नागपुरे शनिवार को एक युवा सेहरान अशरफ पुत्र अशरफ हकीम निवासी बांगिदार, अनंतनाग को सम्मानित किया। सेहरान ने अपनी असाधारण बहादुरी दिखाते हुए एक बुजुर्ग महिला की जान बचाई थी जिन्होंने अपनी जान देने के इरादे से झेलम नदी में छलांग लगा दी थी।
गजब की सूझबूझ और निस्वार्थ साहस दिखाते हुए सेहरान ने नदी में संघर्ष कर रही महिला को देखते ही तुरंत कार्रवाई की। अपनी जान जोखिम में डालकर उन्होंने महिला को नदी के तेज बहाव से सुरक्षित बाहर निकाला और एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया।
उनके इस बेहतरीन काम को देखते हुए एसएसपी अनंतनाग ने सेहरान को सम्मानित किया और उनकी बहादुरी, तुरंत कार्रवाई और मानवीय भावना की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बहादुरी के ऐसे काम समाज को प्रेरित करते हैं और दया, जिम्मेदारी और निस्वार्थ सेवा जैसे मूल्यों को दर्शाते हैं। संवाद