- दूसरे युवक की हालत गंभीर, लोलाब के चंडीगाम की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। उत्तर कश्मीर के जिले में लोलाब घाटी के चंडीगाम इलाके में रविवार को बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय आबिद रहीम गनी के रूप में हुई है। वहीं 24 वर्षीय फैजान रहमान डार घायल बताया जा रहा है। दोनों चंडीगाम लोलाब के ही रहने वाले हैं।
अधिकारियों ने बताया कि चंडीगाम इलाके में दोनों युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। परिजन तुरंत उन्हें उप-जिला अस्पताल सोगाम ले गए। जहां डॉक्टरों ने आबिद रहीम गनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज हंदवाड़ा रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मृतक का शव परिजन को सौंप दिया गया।
इलाके में दिनभर तेज ओलावृष्टि भी हुई थी। खराब मौसम और ओलों के बीच यह हादसा हुआ। ओलावृष्टि से पूरे बेल्ट में कृषि फसलों को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचने की खबर है।