श्रीनगर। विश्व कैंसर दिवस बुधवार को जिला मुख्यालय बडगाम में मनाया गया। इसमें कैंसर की रोकथाम, शीघ्र पता लगाने और रोगी-केंद्रित देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त चिकित्सा शिक्षा संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कियागया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन बडगाम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बडगाम और श्रीनगर के पैरास अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के सहयोग से करायागया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विकास आयुक्त बडगाम डॉ. बिलाल मोही-उद-दीन भट ने की। डीसी ने कैंसर के बढ़ते बोझ पर प्रकाश डालते हुए जागरूकता, समय पर स्क्रीनिंग और शीघ्र निदान के महत्व को रेखांकित किया। संवाद