फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अनुसूचित जाति और जनजाति अधिनियम के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) श्रीनगर ने चेयरमैन हक नवाज जरगर के मार्गदर्शन और सेक्रेटरी श्रीनगर की देखरेख में दारा, फकीर गुजरी श्रीनगर के आदिवासी इलाकों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम पैरा लीगल वॉलंटियर्स और संवाद समिति के सदस्यों के माध्यम से आयोजित किया गया था जिसका उद्देश्य आदिवासी समुदायों को उनके कानूनी अधिकारों और अधिनियम के तहत उपलब्ध सुरक्षा के बारे में शिक्षित करना था। कार्यक्रम के दौरान रिसोर्स पर्सन ने अधिनियम के मुख्य प्रावधानों पर प्रकाश डाला, जिसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के सदस्यों को अत्याचार, भेदभाव और शोषण के खिलाफ प्रदान की गई सुरक्षा पर जोर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें