कुपवाड़ा। पुलिस की ओर से जिले में महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में एसएसपी कुपवाड़ा ताहिर गिलानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ डीएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि ने टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण कर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, टीमवर्क और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दिया जा सकता है।
एसएसपी ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं की खेलों में भागीदारी को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक माहौल बनाने और पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।