फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: गनीवन हाइड्रो पावर कैनाल में महिला बही, एसडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन

विज्ञापन
गांदरबल गनीवान हाइड्रो पावर नहर में बही महिलाकी तलाश करते कर्मी। स्रोत एसडीआरएफ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गांदरबल। गनीवन हाइड्रो पावर कैनाल में शनिवार को एक महिला के बह जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज गुंड और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
अधिकारियों के मुताबिक दोपहर को कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि गनीवन कैनाल में एक महिला पानी के तेज बहाव में बह गई है। सूचना मिलते ही बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। गोताखोरों और रेस्क्यू बोट की मदद से कैनाल और आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक ऑपरेशन जारी था।
विज्ञापन

बहने वाली महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि पता चल सके कि महिला कौन थी और कैसे कैनाल तक पहुंची। हादसे के बाद अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि कैनाल और तेज बहाव वाले जल स्रोतों के पास न जाएं। खासकर जब पानी का फ्लो तेज हो, तो किनारों से दूर रहें। हाइड्रो पावर कैनाल में पानी का बहाव अचानक बढ़ जाता है जो जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गर्मियों में कैनाल के पास नहाने या कपड़े धोने के दौरान हादसे बढ़ जाते हैं। प्रशासन ने पहले भी कई बार चेतावनी जारी की है। फिलहाल एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें महिला की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें