पुलवामा। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत त्राल पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया। एसएचओ त्राल इंस्पेक्टर तजामुल इस्लाम ने बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान तारिक अहमद खांडे निवासी बाथनूर त्राल के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लगभग 75 ग्राम चरस और करीब 460 ग्राम पिसी हुई भांग बरामद की गई। थाना त्राल में एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद