फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सरकारी स्कूलों में शीतकालीन ट्यूटोरियल फिर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए शीतकालीन ट्यूटोरियल संचालित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

निदेशालय स्कूल शिक्षा कश्मीर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय वर्तमान शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तथा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर छात्रों में विषय-विशेष सीखने की कमियों को दूर करने के उद्देश्य से लिया गया है।



आदेश में कहा गया है कि सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए जाते हैं कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सरकारी स्कूलों में शीतकालीन ट्यूटोरियल का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करें। शीतकालीन ट्यूटोरियल केवल कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किए जाएंगे। यह अकादमिक आवश्यकता तथा योग्य शिक्षकों की उपलब्धता पर आधारित होंगे।
विज्ञापन




आदेश में कहा गया है कि शीतकालीन ट्यूटोरियल केंद्र केंद्रीय रूप से स्थित और आसानी से सुलभ स्कूलों में स्थापित किए जाएंगे ताकि संबंधित कैचमेंट क्षेत्रों के अधिकतम विद्यार्थियों को लाभ मिल सके। इसके साथ ही पर्याप्त बुनियादी ढांचे, हीटिंग व्यवस्था और आईसीटी सुविधाओं वाले संस्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी।



शिक्षकों की तैनाती इस प्रकार की जाएगी कि एक शिक्षक एक ही विषय पढ़ाए और प्रति विषय न्यूनतम 35 छात्रों का नामांकन हो। अनुभवी और मेधावी व्याख्याताओं, मास्टर्स या शिक्षकों को स्कूल, क्लस्टर या कॉम्प्लेक्स स्तर से तैनात किया जाएगा जिसमें अनुभव, विषय विशेषज्ञता, शिक्षण दक्षता और छात्र स्वीकार्यता को ध्यान में रखा जाएगा।



आदेश के अनुसार शिक्षण-अधिगम गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं बल्कि उपचारात्मक शिक्षा (रिमेडियल इंस्ट्रक्शन) और मूल अवधारणाओं को मजबूत करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें