फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पानी की टंकी में गिरी मादा तेंदुए और उसके शावक को बचाया

विज्ञापन
बारामुला में पानी की टंकी से निकाले गई मादा तेंदुआ और उसका शावक। स्रोत वन विभाग
विज्ञापन
बारामुला। जिले के बोनियार स्थित शाल्दजान-नौशेरा इलाके में विगत सोमवार की रात को एक मादा तेंदुआ और उसका शावक भूमिगत पानी की टंकी में गिर गए। ग्रामीणों की ओर से सूचना देने वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार रात को दोनों टंकी से निकाला। बारामुला हेडक्वार्टर ले जाने के बाद उन्हें बुधवार की सुबह जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मादा तेंदुआ और उसका शावक भूमिगत पानी की टंकी में गिर गए थे। बोनियर पुलिस की मदद से विभाग की टीम ने बचाव अभियान चलाया। एक दिन लंबे ऑपरेशन के बाद एक मादा तेंदुए और उसके शावक को सुरक्षित पानी की टंकी से निकाल लिया गया। जानवर गलती से टंकी में गिर गए थे। मेडिकल जांच में उन्हें कोई चोट नहीं मिली। उन्हें वापस जंगल में छोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें