फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बादल छाए रहे, 10 अप्रैल तक मौसम में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्रीनगर में 20 डिग्री रहा दिन का तापमान, रात के पारे में उछाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। बारिश और बर्फबारी थमने से पारे में उछाल आया है। हल्के बादल छाए रहने से मौसम खुशगवार रहा। वहीं शुक्रवार को फिर हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। कुछ संवेदनशील जगहों पर भूस्खलन की भी आशंका है। 10 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
वीरवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 3 अप्रैल दोपहर से 4 अप्रैल शाम के बीच गरज के साथ ओलावृष्टि और तेज हवा चल सकती है। 5-7 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 8-10 अप्रैल को कुछ जगहों पर हल्की बारिश, बर्फबारी के नए दौर आ सकते हैं। थोड़े समय के लिए होने वाली भारी बारिश से कुछ संवेदनशील जगहों पर अचानक बाढ़, भूस्खलन, पत्थर गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। कुछ निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे खेती से जुड़े सभी काम रोक दें। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें